
ह्रिदेश साहू ,दतिया । विधायक रहे राजेंद्र भारती को कांग्रेस पार्टी में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, भारती पर आरोप है कि इन्होंने दतिया उपचुनाव में पार्टी की नीतियों के विरुद्ध कार्य किया।
गौरतलब है कि उपचुनाव में दतिया से प्रत्याशी रहे घनश्याम सिंह ने भी वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि राजेंद्र भारती ने कांग्रेस पार्टी को हराने के लिए काम किया।
अब जिले में वर्तमान स्थिति की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं में, आपस में फूट दिखाई दे रही है। हालांकि दतिया की जनता अपना मत दे चुकी है और अगला दिन तय करेगा कि दतिया विधायक का तिलक किसके माथे पर होगा…।
Author – Anshul Mittal




