Uncategorizedइंजीनियरदेशनगर निगमपुलिसप्रशासनभोपालमध्य प्रदेश

अलर्ट – अपर ककेटो बांध के 4 गेट खुले, प्रशासन की अपील- “नदी तटबंधों से दूर रहें”

ग्वालियर/डबरा। लगातार बारिश के चलते अपर ककेटो बांध का जलस्तर बढ़ने पर चार गेट खोलकर 158.24 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी पार्वती नदी के रास्ते हरसी बांध में पहुंचेगा, जिससे वहां भी जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

प्रशासन ने हरसी बांध के नजदीकी क्षेत्र के पनानेर, कैथोड, धोबट, खिरिया, बोढी, जखावार, गधोटा, सिल्हा, नजरपुर, आदमपुर, आसन, भितरवार, मछरया, पवाया, गोलेश्वर, सहारन, बांसोड़ी समेत अन्य गांवों में अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन ने लोगों से नदी और तटबंधों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!