CCTV फुटेजCyber crimeएक्सक्लूसिवक्राइमग्वालियरटॉप न्यूज़दतियापंचायतपुलिसप्रशासनभोपालभ्रष्टाचारमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

बंदूकधारी गुंडों का तांडव: घर में घुसकर परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर

​ह्रिदेश साहू,दतिया। सोनागिर थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा में रविवार तड़के सुबह करीब 5 बजे आधा दर्जन दबंगों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पाद मचाया। आरोपियों ने पवन यादव और उनकी मां पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस बेरहमी से की गई मारपीट में मां-बेटे के हाथ-पैर टूट गए हैं और वे गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि वारदात से पहले, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को दबंगों ने उनके घर के बाहर अपनी लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना के तुरंत बाद जब परिवार शिकायत लेकर सोनागिर थाने पहुंचा, तो पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किए उन्हें वहां से टरका दिया। पीड़ितों का कहना है कि अगर पुलिस रात में ही एक्शन ले लेती, तो सुबह यह हमला नहीं होता।

सबूत मिटाने के लिए डीवीआर लूटा

हमले के बाद दबंग पहचान छुपाने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से पीड़ित के घर में लगी सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर (DVR) भी लूटकर ले गए। घटना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच व आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!