E-Paperचेकपोस्टनगर निगमप्रशासनप्रॉपर्टी टैक्सभोपालभ्रष्टाचारमध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

निगम में पोस्टिंग का खेल- तबादलाशुदा बाबू भी मलाईदार पदों की रेस में !

ग्वालियर। नगर निगम में सामान्य प्रशासन विभाग के ऑफिस सुपरीटेंडेंट संतोष कालेकर की रिटायरमेंट की तारीख नजदीक आते ही कार्यालय अधीक्षक और कंप्यूटराइजेशन शाखा प्रभारी के पदों के लिए मुख्यालय में रेस शुरू हो गई है। निगम के कुछ दिग्गज और कुछ तबादलाशुदा कर्मचारी भी इस रेस में शामिल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों और चर्चा पर यकीन करें तो 30 अप्रैल को संतोष कालेकर की रिटायरमेंट के बाद, खाली हो रहे इन दो पदों पर पोस्टिंग के लिए, उम्मीदवार कर्मचारियों ने अपरायुक्त के समक्ष, अपनी तरफ से बोली लगा दी है। गलियारों में चर्चा है कि इस रेस में अंकुर गुप्ता और रमेश शर्मा के नाम मुख्य हैं। सहा. कार्यालय अधीक्षक का पद संभाल रहे रमेश शर्मा ऑफिस सुपरीटेंडेंट बन सकते हैं क्योंकि उनके वर्तमान पद के लिए, दावेदार के रूप में, एक पंचायत सचिव, गुलदस्ता लेकर तैयार बताया जा रहा है !

कमिश्नर का आदेश दरकिनार कर, क्या बनेंगे सहा. अधीक्षक ?

चर्चा है कि GAD के बाबू संतोष शर्मा (पंचायत सचिव) सहायक अधीक्षक पद की दावेदारी में शामिल हैं। जबकि 10 फरवरी 2026 को तबादला आदेश जारी कर, कमिश्नर ने संतोष शर्मा को परिषद कार्यालय भेजा था लेकिन मुख्यालय के अफसरों ने लंबे समय तक संतोष शर्मा को रिलीव नहीं करते हुए, कमिश्नर के आदेश को दरकिनार किया। हालांकि बताया जा रहा है कि परिषद कार्यालय की ओर से भी संतोष शर्मा को ज्वाइन कराने पर असहमति जता दी गई थी।

बहरहाल अब देखना है कि निगम में खाली हो रहे कंप्यूटराइजेशन शाखा प्रभारी और ऑफिस सुपरीटेंडेंट के पदों पर पोस्टिंग की रेस में जीत किसकी होती है…।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!