“PIN” की खबर का असर कमिश्नर ने लिया एक्शन, ई-टेंडर सेल से कर्मचारी की छुट्टी

अंशुल मित्तल, ग्वालियर। नगर निगम में हुए एक तबादला आदेश के संबंध में PIN (पब्लिक इंटरेस्ट न्यूज़ ) की खबर का बड़ा हुआ है। कमिश्नर ने तबादला आदेश निरस्त करते हुए, विजयवीर यादव की ई-टेंडर सेल में हुई नियुक्ति को रोक लगाते हुए इन्हें नगर निगम के जोन-7 पर भेजा गया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों निगम मुख्यालय से एक तबादला आदेश जारी हुआ था जिसमें विज्ञापन शाखा में कार्यरत, विनियमित कर्मचारी विजयवीर यादव को ई-टेंडर सेल में पदस्थ किया गया था। PIN ने खबर के माध्यम से उजागर किया था कि पूर्व में ई-टेंडर सेल में रहते हुए विजयवीर यादव पर घोटाले की गंभीर आरोप लगे थे। इस संबंध में निगम परिषद का “ठहराव” भी सामने आया था जिसने विजय वीर यादव के कारनामों पोल खोल कर रख दी।
पूर्व निगमायुक्त के आदेश पर भी नहीं हुई ‘F.I.R.’
परिषद द्वारा वर्ष 2019 में पारित ठहराव क्रमांक 175 से सामने आया कि पूर्व कमिश्नर अजय गुप्ता ने कंप्यूटर शाखा के प्रभारी रहे देवेंद्र चौहान और नागेंद्र सक्सेना को निर्देशित किया था कि विजयवीर यादव के विरुद्ध थाने में FIR दर्ज कराई जाए। लेकिन आज तक पूर्व निगमायुक्त के आदेश को दबाए रखा गया।
बहरहाल PIN द्वारा किए गए खुलासे के बाद निगमायुक्त ने तत्काल एक्शन लेते हुए विजय वीर यादव की ई-टेंडर सेल से छुट्टी करते हुए, दुष्यंत शर्मा को वापस ई टेंडर सेल में पदस्थ किया। इस त्वरित कार्रवाई के बाद निगम गलियारों में चर्चा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त कर्मचारियों पर अब नकेल कसने के मूड में हैं कमिश्नर !




