Positiveएक्सक्लूसिवग्वालियरटॉप न्यूज़दतियापंचायतप्रशासनभोपालमध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराज्य

डॉ. नरोत्तम मिश्रा की विकास नीतियों से प्रभावित होकर पाल समाज के युवा भाजपा में शामिल

ह्रिदेश साहू ,दतिया। क्षेत्र में भाजपा का कुनबा लगातार मजबूत होता जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है, जहां क्षेत्र के कई कद्दावर, युवा नेताओं ने कांग्रेस को अलविदा कहकर, भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को एक कर्मठ, लगनशील और ईमानदार नेता बताते हुए उनके नेतृत्व में अपनी आस्था जताई है।

मण्डल अध्यक्ष की मौजूदगी में ली सदस्यता

दिनांक 29 मई 2026 को मण्डल अध्यक्ष हरिराम पाल की गरिमामयी मौजूदगी में एक राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान हतलई क्षेत्र के पाल समाज के करीब एक दर्जन से अधिक युवाओं ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता स्वीकार की। युवाओं के इस फैसले से स्थानीय स्तर पर पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है।

​’माई निवास’ पर हुआ भव्य स्वागत

​’माई निवास’ पर आयोजित एक संक्षिप्त और गरिमापूर्ण कार्यक्रम के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवागत युवाओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में आत्मीय स्वागत किया। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा के छोटे-बड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नवागत साथियों का उत्साहवर्धन किया।

राष्ट्रहित और विकास कार्यों से प्रभावित हैं युवा

भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी युवाओं ने एक सुर में कहा कि वे डॉ. मिश्रा के विकास कार्यों और भाजपा की जनहितैषी नीतियों से बेहद प्रभावित हैं। युवाओं का कहना है कि वे इसी विकासपरक सोच और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़े हैं और आगामी समय में संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे।


Anshul Mittal – Editor, Public Interest News, Gwalior 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!