ग्वालियरटॉप न्यूज़दतियापुलिसप्रशासनभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया ₹5.91 करोड़ के आधुनिक बस स्टैंड का लोकार्पण; 200 से अधिक युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

​ह्रिदेश साहू, दतिया। जिले में आगामी उपचुनावों से पहले विकास और सियासत का एक बड़ा नजारा देखने को मिला है। एक तरफ जहां शहर को करीब 6 करोड़ रुपये की लागत वाले आधुनिक बस स्टैंड की सौगात मिली है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी खेमे में सेंध लगाते हुए सैकड़ों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

₹5 करोड़ 91 लाख की लागत से नवीन बस स्टैंड तैयार, यात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

जिले की जनता का इंतजार अब खत्म हो गया है। शहर में ₹5 करोड़ 91 लाख की भारी-भरकम लागत से बनकर तैयार हुआ, नवीन बस स्टैंड अब जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विधिवत रूप से इस सर्वसुविधा युक्त बस स्टैंड का लोकार्पण किया।

​उम्मीद जताई जा रही है कि इस बस स्टैंड के शुरू होने से स्थानीय यात्रियों सहित बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। लोकार्पण समारोह के दौरान क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


उपचुनाव से पहले बड़ी सियासी हलचल: 200 युवा जुड़े भाजपा से

इसी के साथ एक कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा के प्रति अपना विश्वास जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अन्य पार्टियों से मोह भंग होने के बाद, भाजपा के झंडे तले आने वाले युवा कार्यकर्ताओं में क्षत्रिय समाज के युवा हंटू राजा जिगना,बिंदु राजा जिगना, बालू कृष्णार्थी, रामपाल एवं सिवेन्द्र सिंह नोनेर प्रमुख नाम रहे। सैकड़ो युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष भाजपा की सदस्यता स्वीकार की।

डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष, युवाओं ने ली बीजेपी की सदस्यता

पक्ष में आता युवा जनसैलाब, क्या ​”समंदर अपना दायरा फिर बढ़ाने वाला है… “

बता दें कि अभी हाल ही में पाल समाज के युवा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थाम चुके हैं। जिले में आगामी उपचुनाव से ठीक पहले देखा जा रहा है कि अन्य पार्टियों से युवा शक्ति का मोह भंग हुआ है। युवाओं के बीच डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और आकर्षण को देखकर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो लाइनें चरितार्थ होने वाली हैं और “समंदर अपना दायरा, फिर बढ़ाने वाला है, किनारे वालों…”।

ANSHUL MITTAL – Editor, Public Interest News, Contact – 8770226566

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!