नगर-निगम में प्रशासनिक फेरबदल- दीवार हादसे में “पनिशमेंट पोस्टिंग” पर गए, अफसर वापस

@अंशुल मित्तल, ग्वालियर/ नगर निगम मुख्यालय से सामने आए बड़े रिश्वत कांड और लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद, निगमायुक्त ने अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए कुर्सियों में फेरबदल के आदेश जारी किये हैं। जिसमें कमिश्नर ने कुछ महीनों पहले बनाई हुई अपनी ही व्यवस्था को समाप्त करते हुए, पहले जैसी व्यवस्था कायम की और तबादला आदेश में 8 दिन पहले “पनिशमेंट पोस्टिंग” पर भेजे गए इंजीनियर का, अटैचमेंट खत्म करते हुए, उन्हें वापस भवन शाखा वापस भेजा।
जारी आदेश के अनुसार, कई प्रमुख विभागों और विधानसभा क्षेत्रों में अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां:
प्रमुख कार्यपालन एवं अधीक्षण यंत्री (प्रभारी )
- सुरेश अहिरवार : प्रभारी अधीक्षण यंत्री, जनकार्य विभाग
- राजीव सिंघल : प्रभारी कार्यपालन यंत्री, गौशाला, पार्क एवं चिड़ियाघर
- वेद प्रकाश निरंजन : प्रभारी कार्यपालन यंत्री, जनकार्य (ग्वालियर दक्षिण )
- पवन शर्मा : प्रभारी कार्यपालन यंत्री, जनकार्य (ग्वालियर विधानसभा, पीआईयू शाखा, एनकैप, पीएमई बस सेवा एवं पीएमएवाय )
- पुष्पेंद्र श्रीवास्तव : प्रभारी कार्यपालन यंत्री, जनकार्य (ग्वालियर ग्रामीण एवं कार्यशाला )
- राजू गोयल : प्रभारी कार्यपालन यंत्री, जनकार्य (ग्वालियर पूर्व)
- शैलेंद्र सक्सेना : प्रभारी कार्यपालन यंत्री, एसबीएम (SBM) एवं सीबीजी (CBG) प्लांट
भवन अधिकारी (विधानसभा वार दायित्व )
- वीरेन्द्र शाक्य : भवन अधिकारी, ग्रामीण विधानसभा
- यशवंत मैकले : भवन अधिकारी, ग्वालियर पूर्व विधानसभा
- राजीव सोनी : भवन अधिकारी, ग्वालियर दक्षिण विधानसभा
- बृज किशोर त्यागी : भवन अधिकारी, ग्वालियर विधानसभा
अतिरिक्त प्रभार और अन्य नियुक्तियां
- सिद्धार्थ सोनी : प्रभारी सहायक यंत्री, सीबीजी प्लांट एवं एसबीएम (वर्तमान कार्य के साथ-साथ )
- यशवंत मैकले : प्रभारी सहायक यंत्री, चिड़ियाघर (वर्तमान कार्य के साथ-साथ )
- राजीव सोनी : प्रभारी सहायक यंत्री, पीएमई बस सेवा (वर्तमान कार्य के साथ-साथ )
- ग्रीष्मा आर्य : नोडल अधिकारी एवं प्रभारी सहायक यंत्री, कार्यशाला विभाग
- शिल्पा दिनकर : उपयंत्री, कार्यशाला विभाग
4 से 8 हुए , अब फिर 4 होंगे भवन अधिकारी
निगम में ग्रामीण वि.स. मिलाकर कुल 4 भवन अधिकारी, विधानसभा वार हुआ करते थे। 6 जनवरी को जारी आदेश मे निगम में आठ भवन अधिकारी बनाए गए थे। अब शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, प्रति विधानसभा में एक, यानी कुल चार भवन अधिकारी होंगे।
“पनिशमेंट पोस्टिंग ” पर भेजे गए इंजीनियर का पनिशमेंट खत्म
गुड़ा गुड़ी नाके पर बीते दिनों हुए, दीवार हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले में जांच के बाद, अपरायुक्त ने विभिन्न कार्रवाई के साथ, इंजीनियर राजीव सोनी को लापरवाह मानते हुए, 22 जुलाई को उन्हें दक्षिण वि.स. भवन अधिकारी के पद से हटाते हुए जनकार्य विभाग में अटैच कर दिया था। 31 जुलाई को उनका पनिशमेंट खत्म कर दिया गया और उन्हें अन्य जिम्मेदारियों के साथ, वापस दक्षिण विधानसभा के भवन अधिकारी की कुर्सी सौंपी गई ।




