एक्सक्लूसिवक्राइमग्वालियरटॉप न्यूज़दतियापरिवहनपुलिसप्रशासनभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

थाना प्रभारियों के तबादलों की संभावित सूची आई सामने। महकमें से मंत्री के बंगले तक दौड़ शुरू !

ह्रिदेश साहू, दतिया। पुलिस महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के प्रशासनिक हलकों में जल्द ही एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के हवाले से पुख्ता खबर है कि दतिया के करीब एक दर्जन पुलिस थानों में बहुत जल्द ‘तबादला एक्सप्रेस’ दौड़ने वाली है, जिसके तहत कई थाना प्रभारियों (TI और उप-निरीक्षकों ) को इधर से उधर किया जा रहा है।

इस संभावित सूची के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं अपनी कुर्सी बचाने और मनचाही पोस्टिंग पाने के लिए थानेदारों ने राजनैतिक गलियारों के चक्कर लगाना शुरू कर दिया है !

इन 12 थानों के बदलने जा रहे हैं चेहरे (संभावित सूची) :

अंदरखानों की माने तो, कोतवाली से लेकर सिविल लाइन और देहात के कुल 12 प्रमुख थानों के प्रभारियों को बदलने की पूरी तैयारी हो चुकी है। देखें किसे कहाँ की कमान मिलने की चर्चा है:

प्रभारी मंत्री की ‘अनुमोदित सूची’ से मंचा हड़कंप

सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी तबादला सूची जिले के प्रभारी मंत्री के निर्देशों और उनकी मर्जी पर तैयार की गई है। खबर है कि प्रभारी मंत्री की ओर से एक बकायदा अनुमोदित सूची (Approved List) पुलिस कप्तान (SP) को भेज दी गई है, जिस पर जल्द ही आधिकारिक मुहर लग सकती है। इस राजनैतिक हस्तक्षेप और थोकबंद तबादलों की भनक लगते ही थानों में तैनात प्रभारियों के समीकरण बिगड़ते दिख रहे हैं !


Editor – Anshul Mittal, Public Interest News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!