CCTV फुटेजक्राइमग्वालियरजमीनी जंजालटॉप न्यूज़दतियापंचायतपुलिसप्रशासनभोपालभ्रष्टाचारमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

​जमीन का झगड़ा, पूर्व सरपंच की दबंगई, बुजुर्ग पर किया घातक हमला, तोड़ा हाथ; VDO वायरल

ह्रिदेश साहू,​ दतिया। जमीन के टुकड़े पर कब्जा जमाने के लालच में इंसान किस कदर हैवान बन जाता है, इसका एक सनसनीखेज उदाहरण मध्यप्रदेश से सामने आया है। यहाँ एक पूर्व सरपंच ने अपने पिता के साथ मिलकर एक बुजुर्ग पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में बुजुर्ग का हाथ टूट गया है। सोशल मीडिया पर इस बर्बरता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना उनाव थाना क्षेत्र के खिरिया नाई गांव की है। यहाँ जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर पूर्व सरपंच विक्रम दांगी और उनके पिता रामेश्वर दांगी ने बुजुर्ग राजकुमार दांगी को घेर लिया। इससे पहले कि बुजुर्ग कुछ समझ पाते, आरोपियों ने उन पर लाठियों से हमला बोल दिया। इस हमले में बुजुर्ग का हाथ टूट गया है, जिनका इलाज दतिया के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित के पुत्र विश्वप्रताप दांगी ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुत्र ने पूर्व सरपंच और उनके पिता के आपराधिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए परिवार को जान का खतरा बताया है। उनाव पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर पूर्व सरपंच और उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हमले का सनसनीखेज वीडियो देखने के लिए, लिंक पर क्लिक करें और page को  “follow” और “like” 👍 करें…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!