Cyber crimeE-Paperएक्सक्लूसिवएनकाउंटरक्राइमग्वालियरचेकपोस्टदतियादेशपरिवहनपुलिसप्रशासनफर्जी दस्तावेजभोपालभ्रष्टाचारमध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

फर्जी “एंटी करप्शन अफसर” बन, व्यापारी के साथ लाखों की ठगी… गिरफ्तार

ह्रिदेश साहू ,​दतिया : पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापारी से लाखों रुपये की ठगी करने वाले, एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो अपने आप को “एंटी करप्शन ब्यूरो” का अफसर बताकर, लोगों को ठगी का शिकार बनाता है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जालौन (अमीटा) निवासी, मनीष गुबरेले के रूप में हुई है।

शातिर ठग मनीष ने दतिया के व्यापारी प्रियांश सिंघल को अपना शिकार बनाते हुए उनसे कुल 29 लाख 50 हजार रुपये की मोटी रकम ठग ली थी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल की जाने वाली एक ऑल्टो कार, तीन स्टार लगी फर्जी पुलिस वर्दी और कई फर्जी लेटर पैड बरामद किए हैं।

इस पूरी कार्रवाई को सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता, सब इंस्पेक्टर भास्कर शर्मा, आरक्षक दिलीप प्रधान और राहुल गुर्जर सहित संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। न्यायालय ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जिससे पूछताछ में अन्य कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।


Editor – Anshul Mittal, Public Interest News 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!