E-Paperग्वालियरप्रशासनहेल्थ

कांग्रेस पार्षद पीपी शर्मा का दुखद निधन , महापौर एवं सभापति ने किया शोक व्यक्त

PIN की ओर से दिवंगत जनप्रतिनिधि को हार्दिक श्रद्धांजलि

ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 5 से कांग्रेस पार्षद श्री पी पी शर्मा का दुखद निधन रविवार 11 जनवरी 2026 को हो गया। श्री शर्मा के निधन पर महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं सभापति श्री मनोज तोमर ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
ज्ञात हो कि पार्षद श्री शर्मा काफी समय से सांस की बीमारी से जूझ रहे थे, दिल्ली में स्वर्गीय पार्षद का इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान उनका दुखद निधन हो गया। नगर निगम परिषद के सभी सदस्यों , नेता प्रतिपक्ष हरीपाल, उप नेता सत्ता पक्ष मंगल यादव , नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय साहित सभी पार्षद गणों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!