ग्वालियरमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

“अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” गृहमंत्री अमित शाह आएंगे ग्वालियर

निगम अपर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में 25 दिसम्बर को “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” का आयोजन होने जा रहा है। मेला मैदान में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में यह आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। अंतरविभागीय बैठक के दौरान, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा था कि ‘कार्यक्रम की तैयारियां समय रहते कर ली जाएं।’

तैयारियों में जुटा, नगर निगम

अभ्युदय एमपी समिति 2025 के आयोजन में देश के गृहमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य वीवीआईपी शहर में रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अपरायुक्त टी प्रतीक राव ने कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड से लेकर एयर फोर्स स्टेशन तक प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं एड. कमिश्नर ने साफ सफाई पैच रिपेयरिंग, डिवाइडरों की रंगाई पुताई एवं हरियाली सहित अन्य विभागीय कार्यों को परखा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी कामों को समय सीमा में पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार, भवन अधिकारी वीरेंद्र शाक्य, सीएचओ डॉ वैभव श्रीवास्तव एवं जेडओ अनिल श्रीवास्तव सहित मदाखलत एवं जनकार्य के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!