BJPCongressPMOएक्सक्लूसिवटेक्नोलॉजीदतियादेशपरिवहनप्रशासनभिंडभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

विशेष रिपोर्ट: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज, जिला अध्यक्ष की रेस में भी नाम चर्चा में

भोपाल, मध्य प्रदेश/ दतिया उपचुनाव के बाद, प्रदेश के राजनीतिक गलियों में खासी हलचल देखी जा रही है। जहां भाजपा ने जिला कार्यकारिणी को भंग करते हुए अपने तेवर दिखाये थे वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने पहले पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को कांग्रेस से बाहर किया और अब पूरी प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई। इसके बाद राजेंद्र भारती के भविष्य को लेकर, तरह-तरह की चर्चाएं सुनने में आ रही हैं… हालांकि अब दतिया में भाजपा जिला अध्यक्ष को लेकर भी कई नाम सामने आए हैं, इनमें से एक संभावित नाम काफी चौंकाने वाला है…

  • सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर : पूर्व विधायक राजेंद्र भारती जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि किसी भी समय उनके पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा हो सकती है।
  • जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल : सामने आ रही जानकारी के अनुसार, आगामी भाजपा जिला अध्यक्ष की संभावित सूची में आशुतोष तिवारी, राजू दांगी और राजेंद्र भारती के नाम प्रमुखता से चल रहे हैं।
  • ​अंतिम मुहर का इंतज़ार : बताया जा रहा है कि संगठन नेतृत्व जल्द ही इन तीनों नामों में से, किसी एक नाम पर अपनी मोहर लगा सकता है। जिसके बाद स्थानीय राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!