BJPCA ASSOCIATIONDoctorsE-PaperGRMCIndian medical associationIPS एसोसिएशनग्वालियरटॉप न्यूज़दुनियादेशप्रशासनभोपालमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

लायंस क्लब ने डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को किया सम्मानित

​डॉक्टर्स डे और सीए डे के उपलक्ष्य में आयोजित गरिमामयी समारोह, शहर की 70 से अधिक हस्तियों का हुआ सम्मान

ग्वालियर। लायंस क्लब कॉस्मिक द्वारा 1 जुलाई को शहर के एक निजी होटल में डॉक्टर्स डे एवं CA डे के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में संस्था के नवीन अध्यक्ष लायन राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के प्रख्यात चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

चिकित्सकों और CA का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा जगत की प्रमुख हस्तियों, जिनमें डॉक्टर संजय बंसल, डॉ. दीपक मंगल, आंख-नाक-गला विशेषज्ञ डॉ. रविन्द बंसल, डॉ. सिया सरन अग्रवाल, डॉ. गोपाल गोयल, डॉ. स्वदेश भदौरिया, डॉ. निखिल पुरोहित, डॉ. जुगल किशोर गोयल और डॉ. श्वेता माहेश्वरी समेत लगभग 40 डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया।

वहीं, वित्तीय जगत के दिग्गजों को सम्मानित करते हुए शहर के विख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट रमाकांत गुप्ता, सीए ऋषभ अग्रवाल, सीए शालिनी गुप्ता, सीए दीपक अग्रवाल और सीए पंकज शर्मा सहित लगभग 30 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रांतपाल एमजेएफ लायन सुधीर वाजपेयी, प्रांतपाल द्वितीय एमजेएफ लायन सी.एस. तोमर और ज़ोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन अभिषेक भदौरिया उपस्थित रहे।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष लायन शशिभूषण सिंघल और निवर्तमान अध्यक्ष लायन नीलेश गर्ग की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी उपाध्यक्ष लायन विकल भार्गव, संयोजक लायन सीए ऋषभ अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष लायन मानव मेहरा, एमजेएफ लायन संजय जैन एवं लायन संदीप अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा।

मंच का संचालन

समारोह का कुशल संचालन पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ लायन आशीष सिंघल द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन मानसेवी सचिव लायन अभिषेक गोयल ने किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के समस्त पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ANSHUL MITTAL- 8770226566

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!