E-Paperखेलग्वालियरनगर निगमयुवाराज्यस्विमिंगहेल्थ

स्विमिंग के शौकीनों के लिए खबर : तरण पुष्कर में Sunday को भी मिलेंगे फॉर्म, DD नगर का मिनी पूल 3 अप्रैल से होगा शुरू”

ग्वालियर। शहर के तैराकी शौकीनों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम द्वारा संचालित सिटी सेंटर स्थित तरण पुष्कर और दीनदयाल नगर स्थित मिनी तरण पुष्कर में ग्रीष्मकालीन सत्र के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। खेल विभाग द्वारा दोनों ही स्थानों पर सदस्यता फॉर्म का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है।

सिटी सेंटर तरण पुष्कर : ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर एंट्री

नोडल अधिकारी (खेल) श्री बी.के. त्यागी ने बताया कि शनिवार, 28 मार्च 2026 से तरण पुष्कर पर सदस्यता फॉर्म का वितरण शुरू हुआ, जिसमें पहले ही दिन भारी उत्साह देखा गया और लगभग 280 फॉर्म वितरित किए गए।

  • कब मिल सकेंगे फॉर्म : 29 मार्च (रविवार) 2026 को भी प्रातः 10:30 से सायं 04:30 बजे तक (लंच ब्रेक: दोपहर 01:30 से 02:00 बजे तक) फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं।
  • फॉर्म जमा करने की अवधि : 30 मार्च 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक।
  • विशेष नियम : तरण पुष्कर में बैचों का आवंटन ‘प्रथम आओ-प्रथम पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। अतः इच्छुक नागरिक समय रहते अपने फॉर्म जमा करें।

डीडी नगर मिनी तरण पुष्कर : 3 अप्रैल से शुरू होगा संचालन

दीनदयाल नगर स्थित मिनी तरण पुष्कर का भी जल्द ही संचालन शुरू होने जा रहा है। नोडल खेल अधिकारी बी.के. त्यागी एवं सहायक खेल अधिकारी नमन कौरव ने स्विमिंग पूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

फॉर्म वितरण : यहाँ भी 28 मार्च से फॉर्म वितरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

शुभारंभ : आम जनता के लिए यह पूल 3 अप्रैल 2026 से खोल दिया जाएगा।


निगम प्रशासन का दावा है कि तैराकी के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!