Uncategorized

जनता ने निगम को दिया 8.5 करोड रुपए, टैक्स

नेशनल लोक अदालत में, वार्डों पर उमड़ी भीड़

अंशुल मित्तल- संपत्तिकर और जलकर के रूप में, 8.5 करोड रुपए से अधिक का रिवेन्यू, नगर निगम को मिला। 13 दिसंबर के दिन आयोजित, नेशनल लोक अदालत के दौरान, संपत्तिकर और जलकर जमा करने के लिए, शहर की जनता का भरपूर रुझान दिखा। शहर के तकरीबन हर एक वार्ड पर करदाताओं की भारी भीड़ देखी गई। गौरतलब है कि इन्हीं करदाताओं ने, बीते वित्तीय वर्ष में, 106 करोड रुपए से अधिक टैक्स, नगर निगम को दिया था।

4 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निपटारा*

नेशनल लोक अदालत के दौरान नगर निगम को जलकर के रूप में तकरीबन 1 करोड़ 70 लाख रुपए मिले हैं। इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स के 4303 प्रकरणों का निराकरण किया गया। यहां टैक्सपेयर्स को पेनल्टी में छूट का लाभ देते हुए नगर निगम ने 7 करोड़ से अधिक का रेवेन्यू अर्जित किया। नगर निगम के जोन 14 वार्ड 60 में 185 रसीदें काटते हुए 57 लाख रुपए संपत्तिकर की सर्वाधिक वसूली हुई।

पूर्व विधानसभा से मिला सबसे ज्यादा टैक्स

ग्वा.पूर्व विधानसभा के उपायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव के क्षेत्र में संपत्तिकर वसूली का आंकड़ा 2 करोड़ 88 लाख को पार करते हुए सबसे अधिक रहा। वहीं दूसरे नंबर पर, ग्वालियर विधानसभा के उपायुक्त उत्तम जखनिया के क्षेत्र से 1 करोड़ 18 लाख रुपए का संपत्तिकर वसूल किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!