E-Paperग्वालियरटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशप्रशासनमध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

भिण्ड के लाल शहीद शैलेन्द्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

'अमर रहे' के नारों से गूंजा चितावली, सेना प्रशासन के अफसर रहे मौजूद

ग्वालियर/भिण्ड | 24 जनवरी 2026
​जम्मू-कश्मीर के डोडा में कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले भिण्ड के वीर सपूत, भारतीय सेना की 4-RR (राष्ट्रीय राइफल्स) यूनिट के जवान शैलेन्द्र सिंह भदौरिया शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव चितावली पहुंचा, पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद शैलेन्द्र सिंह अमर रहे’ के नारों से गुंजायमान हो उठा।

​डोडा हादसे में दी शहादत

​गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सैनिकों को ले जा रहा एक बख्तरबंद सैन्य वाहन गहरी खाई में गिर गया था। इस भीषण दुर्घटना में 10 सैनिक शहीद हुए थे, जिनमें भिण्ड के लाडले शैलेन्द्र सिंह भदौरिया भी शामिल थे।

जनसैलाब ने दी अंतिम विदाई

​शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए चितावली गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी, लेकिन ग्रामीणों के दिलों में अपने वीर योद्धा के प्रति गर्व का भाव स्पष्ट दिख रहा था। सेना के जवानों ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी।

शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते सेना के अफसर

अधिकारियों ने अर्पित किए पुष्पचक्र

​प्रशासन और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद की देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी:

  • सेना की ओर से: ब्रिगेडियर श्री अमित वर्मा, मेजर श्री अक्षय कुमार, सूबेदार श्री विजय राठौर एवं अन्य सैन्य अधिकारी।
  • ​प्रशासन की ओर से: एसडीएम अटेर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल।
  • ​भूतपूर्व सैनिक संगठन: अध्यक्ष श्री राकेश सिंह सहित कई पूर्व सैनिक।
    शुभांगी अग्रवाल एसडीएम अटेर, शहीद सैनिक को पुष्प चक्र अर्पित किया

चंबल की माटी का फिर बढ़ा मान

PIN शहीद शैलेंद्र सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि समर्पित करता है। शहीद शैलेन्द्र सिंह की शहादत ने एक बार फिर चंबल की माटी के शौर्य को गौरवान्वित किया है। उनके अंतिम संस्कार में उपस्थित हर नागरिक की आंखों में आंसू और जुबां पर वीर सपूत के लिए सम्मान था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!