E-Paperग्वालियरनगर निगमप्रशासनप्रॉपर्टी टैक्सभोपालमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
निजी स्कूल पर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स, निगम ने थमाया 3 करोड़ का नोटिस

शहर के जाने-माने शिक्षण संस्थान भारतीय विद्या निकेतन स्कूल पर 3 करोङ रुपए, प्रॉपर्टी टैक्स बकाया पाया गया।बताया जा रहा है कि वार्ड 59 के अंतर्गत शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित भारतीय विद्या निकेतन संस्थान के संचालकों ने काफी लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया था। संस्थान के संचालकों की डिमांड थी कि उन्हें शिक्षण संस्थान होने के नाते प्रॉपर्टी टैक्स में छूट दी जाए। लेकिन निगम अफसरों के सामने प्रॉपर्टी से संबंधित जो दस्तावेज आए, उन दस्तावेजों के आधार पर पाया गया कि भारतीय विद्या निकेतन स्कूल की संपत्ति, प्रॉपर्टी टैक्स में छूट के लिए पात्र नहीं है। लिहाजा निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर, निगम ने 3 करोङ रुपए संपत्तिकर जमा कराने के लिए भारतीय विद्या निकेतन को नोटिस जारी किया है।




