E-Paperग्वालियरटॉप न्यूज़नगर निगमप्रशासनभोपालमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

GWALIOR NEWS: (video) सड़कें सुधारे और गार्बेज शुल्क की नई दरें तुरंत लागू करे निगम, एमपीसीसीआई ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

​'जब तक परिषद का निर्णय लागू न हो, तब तक गार्बेज शुल्क की वसूली पर लगे रोक'— MPCCI

ग्वालियर | मध्य प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (MPCCI) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार के दिन नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों के हितों और शहर की बुनियादी समस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यदि नगर निगम परिषद द्वारा पारित निर्णय के इतर गार्बेज शुल्क वसूला गया, तो चेम्बर इसका कड़ा विरोध करेगा।

चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने निगम कमिश्नर संघ प्रिय को सौंपा ज्ञापन

29 दिसंबर के निर्णय को लागू करने की मांग

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने मांग की है कि 29 दिसंबर, 2025 को निगम परिषद द्वारा गार्बेज शुल्क की विसंगतियों को दूर करने के लिए जो निर्णय लिया गया था, उसे तत्काल लागू किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल की मुख्य मांगें:

  • शुल्क वसूली पर रोक: जब तक नया निर्णय लागू नहीं होता, तब तक गार्बेज शुल्क की वसूली स्थगित रखी जाए।
  • संपत्तिकर से अलगाव: संपत्ति कर (Property Tax) को गार्बेज शुल्क से अलग कर वसूला जाए।
  • दरों में स्पष्टता: केवल वही दरें लागू की जाएं जो परिषद द्वारा 29 दिसंबर को पारित की गई हैं।

खस्ताहाल सड़कों से बिगड़ रही शहर की छवि

ज्ञापन में महाराज बाड़ा और उसके आसपास की सड़कों के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि बाड़े को सुंदर बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च हो गए लेकिन पाटनकर बाजार से महाराज बाड़ा तक की सड़क जर्जर है, जिससे पर्यटकों के बीच शहर की छवि खराब हो रही है।

इसके अलावा निम्नलिखित कार्यों को शीघ्र शुरू करने की मांग की गई:

  1. मृगनयनी शोरूम से गस्त के ताजिया तक रोड निर्माण।
  2. लक्कड़खाना पुल का चौड़ीकरण।
  3. विक्की फैक्ट्री से चंद्रवदनी नाके तक रुका हुआ सड़क कार्य।
  4. महाराज बाड़ा पार्किंग से हो रहे जल भराव की समस्या।

5.शहर की बंद स्ट्रीट लाइटें।


चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल द्वारा जारी वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें


 

कमिश्नर का आश्वासन : 7 दिन में बनेगी पाटनकर बाजार रोड

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए समय सीमा निर्धारित की :

  • सड़क निर्माण : पाटनकर बाजार से दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़ा मार्ग को 7 दिनों के भीतर ठीक कर दिया जाएगा।
  • जल निकासी : पार्किंग से पानी रिसने की समस्या का समाधान 7 मार्च तक होगा।
  • लक्कड़खाना पुल : नए एस्टीमेट की स्वीकृति मिल गई है, काम जल्द शुरू होगा।
  • स्ट्रीट लाइट : आयुक्त ने कहा कि लाइटें बंद नहीं रहनी चाहिए। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
  • अतिक्रमण : विक्की फैक्ट्री से चंद्रवदनी नाके तक का काम अतिक्रमण हटते ही शुरू होगा।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद

​इस मुलाकात के दौरान चेम्बर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष पारस जैन सहित कार्यकारिणी सदस्य आशीष अग्रवाल, रामकुमार गोयल, दीपक श्रीचंद जैस्वानी, संजय अग्रवाल, अभिषेक चतुर्वेदी, विवेक बंसल, आशुतोष मिश्रा एवं सुशांत सिंघल उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!