E-Paperhttps://publicinterestnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifअवैध काॅलोनीग्वालियरनगर निगमप्रशासनभ्रष्टाचारमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

5 करोड़ की सरकारी जमीन पर ‘कॉस्मो इन्फ्राटेक’ का कब्जा, प्रशासन ने बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होने से लेकर रोड बनने तक इंतजार करता रहा प्रशासन। प्रशासनिक अफसरों की इस कार्यप्रणाली के चलते कई बेशकीमती सरकारी जमीनें ठिकाने लग चुकी हैं !

ग्वालियर | सरकारी जमीन पर गिद्ध दृष्टि रखने वाले भूमाफिया और बिल्डरों के खिलाफ जिला प्रशासन का हंटर चलना शुरू हो गया है। मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉस्मो इन्फ्राटेक (Cosmo Infratech) के पार्टनर्स द्वारा कब्जाई गई करोड़ों की बेशकीमती जमीन को मुक्त कराया।

बिल्डर ने बना ली थी 40 फीट चौड़ी अवैध सड़क

​शहर से सटे रमौआ क्षेत्र में कॉस्मो इन्फ्राटेक के पार्टनर अरविंद अग्रवाल और जयदीप अग्रवाल द्वारा शासकीय सर्वे क्रमांक-101 की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। रसूख के दम पर बिल्डर्स ने इस सरकारी जमीन पर 40 फीट चौड़ी आरसीसी (RCC) रोड तक डाल दी थी, ताकि आसपास के प्रोजेक्ट्स को इसका लाभ मिल सके।

कार्रवाई की बड़ी बातें :

  • जमीन का क्षेत्रफल : लगभग 25 हजार वर्ग फीट।
  • बाजार मूल्य : मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत ₹5 करोड़ आंकी गई है।
  • संयुक्त टीम का एक्शन : कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर एसडीएम झांसी रोड श्री अतुल सिंह के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और नगर निगम के अमले ने मौके पर पहुंचकर मशीनों से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

​”तहसीलदार सिटी सेंटर द्वारा इस जमीन से बेदखली के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके थे। आदेश की अवहेलना करने पर आज संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।” > — अतुल सिंह, एसडीएम झांसी रोड

प्रशासन की सख्त चेतावनी

​कलेक्टर के निर्देशन में चल रही इस विशेष मुहिम से भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। टीम में तहसीलदार सिटी सेंटर श्री कुलदीप दुबे, राजस्व निरीक्षक सतेंद्र भदौरिया, रवि करैया सहित नगर निगम का मदाखलत दस्ता मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन को निजी लाभ के लिए उपयोग करने वाले किसी भी बिल्डर को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!