E-Paperhttps://publicinterestnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifग्वालियरनगर निगमप्रशासनभोपालमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
पुराने निगम मुख्यालय का रैनोवेशन कार्य अंतिम चरण में, निगमायुक्त ने दिए दुकानों और हॉल के आवंटन के निर्देश
दौलतगंज सड़क निर्माण और एबीसी सेंटर का मेंटेनेंस शीघ्र किए जाने के निर्देश

ग्वालियर/ 27 जनवरी 2026/ नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने आज शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाराज बाड़ा स्थित पुराने निगम मुख्यालय के रैनोवेशन कार्य को उच्च गुणवत्ता और फिनिशिंग के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने भवन में नवनिर्मित दुकानों और हॉल के आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।
मुख्य निरीक्षण बिंदु और निर्देश:
- पुराना निगम मुख्यालय (महाराज बाड़ा): निगमायुक्त ने यहाँ बन रहीं 6 दुकानों और 2 हॉल (ग्राउंड व फर्स्ट फ्लोर) के आवंटन की स्थिति जानी। नोडल अधिकारी अनूप लिटोरिया ने बताया कि आवंटन की फाइल एमआईसी (MIC) को भेजी जा चुकी है। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रक्रिया पूरी कर तत्काल आवंटन सुनिश्चित किया जाए।
- औद्योगिक संग्रहालय (शासकीय प्रेस): यहाँ चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन कर इसे समय सीमा में फिनिशिंग के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
- सड़क निर्माण (दौलतगंज): जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए दौलतगंज क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य तत्काल प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया।
- एबीसी सेंटर (लक्ष्मीगंज): जोन 16 के अंतर्गत लक्ष्मीगंज क्षेत्र में स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर के शेष मरम्मत कार्यों को तुरंत पूरा कर सेंटर शुरू करने के निर्देश क्षेत्राधिकारी प्रगति गोस्वामी को दिए गए।

एबीसी सेंटर लक्ष्मीगंज के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त और निगम अफसर
मौके पर उपस्थित अधिकारी
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर, कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे, स्मार्ट सिटी से अनिल चौहान, सुबोध खरे सहित राजस्व, मदाखलत और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।




