E-Paperhttps://publicinterestnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifग्वालियरटॉप न्यूज़नगर निगमप्रशासनभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल में घर खरीदना होगा महंगा: कलेक्टर गाइडलाइन 2026-27 के लिए सर्वे शुरू, 20% तक बढ़ सकते हैं दाम

नई गाइडलाइन को लेकर प्रशासन की कवायद तेज; पटवारियों से मांगा गया खरीद-फरोख्त का रिकॉर्ड, कोलार, हुजूर और बैरसिया क्षेत्रों की रजिस्ट्रियों की हो रही है स्कैनिंग।

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए अब सीमित समय बचा है। नए वित्तीय वर्ष (2026-27) की कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर राजस्व विभाग ने जमीनी सर्वे शुरू कर दिया है। प्रशासन उन हॉट-स्पॉट्स को चिन्हित कर रहा है जहां रजिस्ट्रियां तय रेट से ज्यादा पर हुई हैं, जिसके आधार पर कीमतों में 20% तक के इजाफे के संकेत मिल रहे हैं।

डाटा कलेक्शन में देरी, इसलिए मूल्यांकन समिति की बैठक टल गई

बताया जा रहा है कि, उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक मंगलवार को तय थी, लेकिन किसी कारण से बैठक नहीं हो सकी। ऐसे में जल्द ही बैठक आयोजित कर गाइडलाइन के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इसे अंतिम रूप देने के बाद जिला मूल्यांकन समिति को भेजा जाएगा। इस तरह जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नई कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर रजिस्ट्रेशन और राजस्व विभाग के अफसर सर्वे में जुटे हैं।

पटवारियों से तलब किया गया रिकॉर्ड

भोपाल जिले की नगरीय और ग्रामीण सीमा में आने वाले क्षेत्रों में इन दिनों जमकर प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त की गई है। ऐसे में इन इलाकों का रिकॉर्ड पटवारियों से तैयार कर मांगा गया है, जिससे पता चल सके कि, यहां कितनी जगह तय दाम से अधिक कीमत पर रजिस्ट्रियां हुईं हैं। अधिक दाम पर होने वाली रजिस्ट्रियों को ही दाम में वृद्धि करने का आधार बनाया जाएगा। इसके लिए हुजूर, कोलार, बैरसिया तहसील के एसडीएम, तहसीलदार द्वारा पटवारियों से सर्वे करवाकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!