E-Paperग्वालियरटॉप न्यूज़प्रशासनभोपालमहाराष्ट्रलोकल न्यूज़

बारिश और शीतलहर का सितम: ग्वालियर में कक्षा 8वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ियां कल बंद

कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने जारी किए आदेश; सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर लागू होगा नियम

ग्वालियर | ग्वालियर जिले में मौसम के बदले मिजाज और लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। गिरते पारे और बारिश के कारण बच्चों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने 28 जनवरी को अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

​इन पर लागू होगा आदेश:

  • जिले के समस्त शासकीय (Government) विद्यालय।
  • ​सभी अशासकीय (Private/CBSE/ICSE) विद्यालय।
  • जिले की सभी आंगनबाड़ियां।

कक्षा आठवीं तक के बच्चों को राहत

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश केवल कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मान्य होगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन और शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में पूर्व निर्धारित समय सारणी लागू रहेगी। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!