क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

लड़की को गोली मार, खुद की कनपटी पर रख चलाया कट्टा, हमलावर की मौत

अवैध हथियार से हुई संगीन वारदात

मनीष कुमार सेन, दतिया। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शादीशुदा युवक जो एक बच्चे का पिता भी है। उसने एक नाबालिक युवती में गोली मार दी। उसके बाद खुद की कनपटी पर कट्टा रखकर गोली चला दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती गंभीर घायल है। वारदात में अवैध देशी तमंचे का इस्तेमाल किया गया।

जानकारी के अनुसान मृतक मानवेंद्र, गोदन में शाहपुर, हनुमान मंदिर के रास्ते के बीच में खड़ा था, युवती मंदिर से दर्शन कर के घर वापिस लौट रही थी। तभी आरोपी ने उसका रास्ता रोक बिना कुछ कहे उसके ऊपर गोली चला दी, गोली युवती का सीना चीरती हुई आरपार निकल गई युवती मौके पर ही गिर पड़ी। वहीं युवक ने भी अपने आप में गोली मार कर खुदकुशी कर ली, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हमले में घायल युवती को प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रैफर किया गया है जहां युवती का इलाज जारी हैं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

शादीशुदा और एक बच्चे का पिता था युवक

मृतक, मानवेंद्र शादीशुदा था और पांच साल के बच्चे का पिता था। मृतक की करीब 6 साल पहले शादी हुई थी। जबकि युवती नाबालिक थी और हर मंगलवार मंदिर जाती थी। जिसका मृतक को भी पता था रोज की तरह आज भी युवती मंदिर गई थी वापिस लौटते समय मृतक बीच रोड पर खड़े होकर इंतजार कर रहा था जैसे ही युवती पहुंची तो बिना बात किए मृतक युवक ने वारदात को अंजाम दिया।

गोली मारने का कारण नहीं हुआ स्पष्ट।

पुलिस के मुताबिक अभी गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का मालूम होता है भांडेर एसडीओपी का कहना हैं घटना का कोई कारण स्पष्ट नहीं है। युवती के बयानो के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकता हैं कि आखिर लड़के ने गोली क्यों मारी युवती को ग्वालियर रैफर किया है ग्वालियर ही हमारी टीम जा रही हैं बयानों के बाद ही कुछ खुलासा होगा।

घटना की जांच जारी

“गोंदन थाना क्षेत्र में एक लड़के ने एक लड़की में गोली मार दी फिर उसने खुद अपने आप में गोली मारकर सुसाइड करली। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है युवती का इलाज जारी हैं। युवक की मौत हो गई हैं। हमारी टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।”

सूरज कुमार वर्मा,एसपी दतिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!